सीरिया में आज राजधानी दमिश्क को पूर्वी प्रांत दीर अल-ज़ौर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर दो बसों की टक्कर में 35 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रेगिस्तानी राजमार्ग पर एक नागरिक बस और गृह मंत्रालय की बस के बीच हुई टक्कर में लगभग 30 लोग घायल हुए। सेना के हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर बचाव अभियान में लगे हुए हैं। घटना के कारणों की जांच जारी है।