नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र स्थित एक समुदाय पर किए गए हमले में 20 लोग मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार यह हमला रविवार को बोक्कोस क्षेत्र स्थित कावेल समुदाय पर किया गया। इस क्षेत्र में हिंसा की लगातार घटनाओं के बीच हुए इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने फिलहाल नहीं ली है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पूर्वोत्तर नाइजीरिया में वर्षों से चल रहे विद्रोह में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। देश के पश्चिमोत्तर और उत्तर-मध्य भागों में भी सशस्त्र गिरोह सक्रिय हैं।
News On AIR | जून 23, 2026 7:37 अपराह्न
नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र स्थित एक समुदाय पर हमले में 20 लोग मारे गए