यमन में भारतीय दूतावास ने पिछले दो सप्ताह से होदेदा और सना में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि सभी नाविक सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है। वे भारत लौट रहे हैं। दूतावास ने बचाव अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया है।
इस बीच, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रियाद की ओर यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के कुछ इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी भी दी गई है।