सितम्बर 7, 2026 10:03 अपराह्न

printer

बागपत में पूर्वी पेरिफेरियल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी के भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मृत्‍यु

उत्तर प्रदेश के बागपत में पूर्वी पेरिफेरियल एक्सप्रेसवे पर आज तड़के राजस्थान से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी को एक ट्रेलर द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मृत्‍यु हो गई है, जबकि अन्‍य कई लोग घायल हुए हैं। अतिरिक्‍त महानिदेशक मेरठ जोन ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि पिकअप में 30 से अधिक लोग सवार थे और उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है।