नवम्बर 6, 2026 9:10 अपराह्न

printer

सेबी के प्रशासनिक और सिविल कार्यवाही के निपटारे से जुड़े नए नियम 2026 कल से लागू होंगे

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड –सेबी के प्रशासनिक और सिविल कार्यवाही के निपटारे से जुड़े नए नियम 2026 कल से लागू होंगे। इनका उद्देश्य पात्र आवेदकों के लिए समझौता आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

सेबी ने एक बयान में बताया कि इन नियमों को 8 अक्टूबर को अधिसूचित किया गया था। इनके अंतर्गत पात्र व्यक्ति प्रशासनिक और सिविल कार्यवाही के निपटारे के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सेबी ने अपनी वेबसाइट पर हमेशा पूछे जाने वाले सवालों की सूची उपलब्ध कराई है। इसके अलावा, समझौता राशि की गणना के लिए ऑनलाइन सुविधा और आवेदन का अलग ऑनलाइन फॉर्म भी जारी किया गया है।

सेबी ने आवेदकों की मदद के लिए एक सहायता डेस्क भी बनाया है। समझौता राशि की गणना करने वाले ऑनलाइन कैलकुलेटर के इस्तेमाल की जानकारी देने वाला वीडियो भी उपलब्ध कराया है। पात्र व्यक्ति नए नियमों के प्रावधानों के अनुसार समझौते के लिए आवेदन कर सकते हैं।