सितम्बर 10, 2026 8:36 अपराह्न

printer

सरकार ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के पहली बार दिल्ली से बाहर केवड़िया में होने के दावे को खारिज किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उस दावे को खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि 72 वर्षों के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जा रहा है।

पत्र सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा है कि यह दावा भ्रामक है। उसने बताया कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आम तौर पर दिल्ली में आयोजित होते रहे हैं, लेकिन पहले भी कई बार राजधानी से बाहर समारोह आयोजित किए गए हैं।

पीआईबी के अनुसार 17वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह वर्ष 1970 में चेन्नई में आयोजित किया गया था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अब देश के अन्य हिस्सों में भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित करने का फैसला किया है।