विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने आज कहा कि विद्युत मंत्रालय नई राष्ट्रीय विद्युत नीति तैयार कर रहा है। नई दिल्ली में द्वितीय भारतीय विद्युत क्षेत्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि मंत्रालय ने इस वर्ष जनवरी में इसका मसौदा जारी किया था। श्री अग्रवाल ने कहा कि मंत्रालय ने हितधारकों की टिप्पणियों और सुझावों को इसमें शामिल किया है और इसे मंत्रिमंडल के विचारार्थ प्रस्तुत किया है। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय ‘विश्वसनीय, लचीली और बाजार के लिए तैयार विद्युत प्रणाली का निर्माण’ रखा गया है।
News On AIR | सितम्बर 24, 2026 4:07 अपराह्न
विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने कहा- विद्युत मंत्रालय नई राष्ट्रीय विद्युत नीति तैयार कर रहा है