विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान तुवालू सरकार द्वारा आयोजित राजकीय भोज में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने त्वरित प्रभाव परियोजना के अन्तर्गत सांस्कृतिक धरोहर स्थलों के संरक्षण के लिए सहायता की पहली किस्त सौंपी और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार के लिए एक नई समुद्री एम्बुलेंस की घोषणा भी की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत तुवालू के विकास में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
News On AIR | अप्रैल 26, 2026 9:46 अपराह्न
विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा पहली आधिकारिक यात्रा में तुवालू के राजकीय भोज में शामिल