अप्रैल 25, 2026 5:33 अपराह्न

printer

यूक्रेन के दनीप्रो में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में चार की मौत, 21 घायल

यूक्रेन के दनीप्रो में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में चार लोग मारे गए हैं और 21 घायल हो गए हैं। क्षेत्रीय प्रमुख ओलेक्‍सांद्र गांजा ने बताया कि रातभर हुए हमले के दौरान एक मकान के मलबे से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लोदिमीर ज़ेलेंस्‍की ने कहा है कि 11 लोग अस्‍पताल में हैं।इस बीच, रूस के बेलग्रोद क्षेत्र में एक ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और एक व्‍यक्ति घायल हो गया।