माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की देशभर में सैन्य ठिकानों पर हुए समन्वित हमलों में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी बमाको के पास काती शहर में स्थित उनके आवास को कल निशाना बनाया गया। यह हमला अल-कायदा से जुड़े समूह और तुआरेग विद्रोहियों द्वारा किया गया।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि काती में उनके घर पर आत्मघाती कार बम से हमला किया गया। यह शहर बमाको से लगभग 15 किलोमीटर दूर एक कड़ी सुरक्षा वाला सैन्य क्षेत्र है, जहां अंतरिम राष्ट्रपति असिमी गोइता भी रहते हैं।इसके अलावा, हमलावरों ने बमाको समेत माली के कई अन्य इलाकों में भी हमले किए।