सितम्बर 24, 2026 9:45 अपराह्न

printer

मादक पदार्थ रोधी कार्यबल प्रमुखों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न

मादक पदार्थ रोधी कार्यबल प्रमुखों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन कल नई दिल्ली में संपन्न हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन स्‍वापक नियंत्रण ब्यूरो ने ‘एकजुट संकल्प, साझा जिम्मेदारी’ विषय पर किया गया था। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री शाह ने मादक पदार्थों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आह्वान किया। उन्‍होंने विश्वास व्यक्त किया कि 31 दिसंबर 2029 तक भारत से मादक पदार्थों के व्यापार को जड़ से खत्म करने का सामूहिक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।