अप्रैल 22, 2026 12:28 अपराह्न

printer

महासचिव पद की उम्मीदवार मिशेल बाचेलेत ने यूएनएससी में तत्‍काल सुधारों की आवश्‍यकताओं पर बल दिया

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव पद की उम्‍मीदवार मिशेल बाचेलेत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में तत्‍काल सुधारों की आवश्‍यकताओं पर बल दिया है। उन्‍होंने परिषद की स्‍थायी और अस्‍थायी दोनों श्रेणियों में प्रतिनिधित्‍व बढ़ाने का समर्थन किया है।
 
वर्तमान संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश का कार्यकाल 31 दिसम्‍बर को समाप्‍त हो रहा है। मिशेल बाचेलेत, संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव पद के लिए चार उम्‍मीदवारों में से एक हैं। उन्‍होंने कहा कि 15 सदस्‍यों वाली सुरक्षा परिषद पुरानी और निष्‍क्र‍िय हो गई है। यह समसामयिक भू-राजनीतिक वास्‍तविकताओं को व्‍यक्‍त करने में असमर्थ है। उन्‍होंने भारत जैसे देशों के लिए सुरक्षा परिषद में स्‍थायी सीट देने की मांग का समर्थन किया।
 
अन्‍य उम्‍मीदवारों में रेबेका ग्रि‍नस्‍पैन, राफेल ग्रॉसी और मैकी सैल शामिल हैं। संयुक्‍त राष्‍ट्र के 80 वर्ष के इतिहास में कभी महिला महासचिव नहीं रही है। यूक्रेन और पश्चिम एशिया जैसे प्रमुख संघर्षों के बारे में परिषद में मतभेद बने हुए हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला