कौशल विकास, उद्यमिता और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने आज भारत और मॉरीशस के बीच स्थापित सरकारी श्रम गतिशीलता ढांचे के अंतर्गत मॉरीशस के लिए रवाना हो रहे 4 भारतीय कुशल श्रमिकों के एक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि भारत के कुशल कार्यबल को उसकी प्रतिभा, व्यावसायिकता और अनुकूलन क्षमता के लिए न केवल मॉरीशस बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी मान्यता मिल रही है। उन्होंने कहा कि ये श्रमिक न केवल व्यावसायिक कौशल लेकर जा रहे हैं, बल्कि एक युवा भारत की आकांक्षाओं को भी साथ लेकर जा रहे हैं जो वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान देने के लिए तैयार है।