सितम्बर 24, 2026 9:36 अपराह्न

printer

भाजपा ने निर्वाचन आयोग और एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर बोला हमला

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस पर निर्वाचन आयोग के कामकाज और विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों के लिए हमला बोला। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21(3) निर्वाचन आयोग को किसी भी समय, जब वह उचित समझे, एसआईआर आयोजित करने का स्पष्ट अधिकार देती है।
इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज निर्वाचन आयोग के कामकाज और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। श्री गांधी ने दावा किया कि यदि मतदान का अधिकार छीन लिया जाता है तो संविधान, कानून और संस्थाएं अपना अर्थ खो देंगी।