सितम्बर 17, 2026 3:26 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन पश्चिम बंगाल में ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज पूरे पश्चिम बंगाल में ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर, सोशल मीडिया संदेश में महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना बंगाल में नारी शक्ति के सशक्तीकरण को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि जब आपातकालीन खर्चों को लेकर कोई चिंता नहीं होती है, तो व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है, और अन्नपूर्णा भंडार योजना वही आत्मविश्वास प्रदान कर रही है।पश्चिम बंगाल सरकार ने अन्नपूर्णा योजना लागू की है जिसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में ₹3,000 जमा किए जाते हैं।