प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अली फलिह काधिम अल-ज़ैदी को इराक के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत, इराक के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बहुत महत्व देता है और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे दोनों देशों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं।