पैराग्वे ने अमरीका के राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प के सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत अमरीका से निर्वासित गैर-नागरिकों को स्वीकार करने का निर्णय लिया है। पैराग्वे के विदेश मंत्रालय ने कल घोषणा की कि स्पेनिश भाषी 25 निर्वासितों का पहला समूह कल से आना शुरू हो जाएगा। यह एक ऐसी व्यवस्था है जो प्रवासियों को उन देशों में भेजने की अनुमति देती है जिनसे उनके कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं हैं। ट्रम्प प्रशासन ने कथित तौर पर कुछ देशों में मानवाधिकारों से जुड़ी चिंताओं के बावजूद, इस तरह की व्यवस्था के लिए कई देशों से संपर्क किया है।
कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, एस्वातिनी और दक्षिण सूडान सहित कई देशों ने पहले ही निर्वासितों को स्वीकार किया है।