जून 23, 2026 3:49 अपराह्न

printer

नेपाल: सीआईएए ने पासपोर्ट विभाग के महानिदेशक सहित 16 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दायर किया

नेपाल में प्राधिकरण के दुरुपयोग की जांच के लिए आयोग-सीआईएए ने पासपोर्ट विभाग के महानिदेशक तीर्थराज आर्यल सहित 16 लोगों के खिलाफ काठमांडू की विशेष अदालत में भ्रष्टाचार का मामला दायर किया है। सीआईएए ने महानिदेशक आर्यल और सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक सुनील कुमार केसी के खिलाफ पासपोर्ट पुस्तिकाओं की छपाई से संबंधित मामला दर्ज कराया है। इसमें तत्कालीन निदेशक शत्रुध्न प्रसाद शर्मा पोखरेल, निदेशक रवीन्द्र राजभंडारी, लेखा अधिकारी तुलसी प्रसाद आचार्य, कंप्यूटर इंजीनियर बिपिन प्रसाद और अनुभाग अधिकारी सोमेश थापा के खिलाफ भी आरोप दर्ज किए गए हैं।