दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 9वें राष्ट्रीय पोषण माह और सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन का मिलन कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्रीमती गुप्ता ने कहा कि बच्चों के शुरुआती पोषण, देखभाल और शिक्षा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनवाड़ी बहनों के सम्मान, सशक्तिकरण और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
News On AIR | सितम्बर 24, 2026 7:23 अपराह्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित