सितम्बर 17, 2026 9:05 अपराह्न

printer

दाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 25 दिवसीय यात्री सेवा अभियान शुरू

दक्षिण गोवा के डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज 25 दिवसीय यात्री सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान का आयोजन नागर विमानन मंत्रालय और विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से हो रहा है।

डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक फ्लाइट लेफ्टिनेंट आकाश दीप ने अभियान का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य बेहतर सेवाएं प्रदान करके यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य समय पर सहायता, उचित मार्गदर्शन और प्रत्येक यात्री के लिए सहज और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है।

निदेशक फ्लाइट लेफ्टिनेंट आकाश दीप ने बताया कि डाबोलिम हवाई अड्डा वर्तमान में लगभग 135 करोड़ रुपये का लाभ कमा रहा है। यहां से 13 हजार यात्रियों के साथ लगभग 85 उड़ानें संचालित होती हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में एयरोफ्लोट की 10 अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।