अप्रैल 26, 2026 8:50 अपराह्न

printer

गजा पट्टी में इस्राएल की गोलीबारी में चार फलिस्तीनी मारे गए

गजा पट्टी में इस्राएल की गोलीबारी में आज चार फलिस्तीनी मारे गए। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, गजा शहर में कुवैत गोलचक्कर के पास दो पुरुषों को गोली मार दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति मध्य गजा में एक मस्जिद के पास मारा गया। नासिर अस्पताल ने बताया कि एक अलग घटना में दक्षिणी खान यूनिस में एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

हिंसा की ये घटनाएं गजा में इस्राएल और फलिस्तीनी सशस्त्र गुट हमास के बीच दो वर्ष से अधिक समय से चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए किए गए युद्धविराम समझौते के बावजूद हुई है।