मई 16, 2026 1:40 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन सिक्किम स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने गंगटोक पहुंचे

सिक्किम आज अपना 51वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में गंगटोक के मनन केंद्र में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल हो रहे हैं।

राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और केंद्रीय पूर्वोत्तर मामलों के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे।

1975 में आज ही के दिन सिक्किम आधिकारिक तौर पर भारत में शामिल हुआ था।