अप्रैल 22, 2026 8:59 पूर्वाह्न

printer

इस्राएल-लेबनान के बीच वाशिंगटन में दूसरी राजदूत स्तरीय वार्ता संभव

इस्राएल और लेबनान के बीच अमरीका के वाशिंगटन में राजदूत स्तर की दूसरी वार्ता होने की उम्मीद है। ईरान के खिलाफ अमरीका-इस्राएल युद्ध के बीच हफ्तों तक चले सीमा पार संघर्ष के बाद, इस्राएल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम, इस महीने की 10 तारीख से लागू हुआ था। लेबनान की दक्षिणी सीमा पर तनाव जारी है इसलिए यह युद्धविराम, नाजुक बना हुआ है।
 
इस्राएल और लेबनान के बीच कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। इस्राएल लंबे समय से हिजबुल्लाह को ईरान का प्रतिनिधि मानता रहा है। इस्राएल के साथ वार्ता करने वाला पक्ष, लेबनानी सरकार है, न कि हिजबुल्लाह। इस बीच, हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने कल शाम कफर गिलदी बस्ती में एक इस्राएल के तोपखाने की चौकी पर रॉकेट और ड्रोन दागे। यह चल रहे युद्धविराम के बावजूद तनाव बढ़ने का संकेत है।