जून 25, 2026 7:20 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति ने प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए नई राष्ट्रीय रणनीति की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने नई राष्ट्रीय रणनीति की घोषणा की है। जिसका उद्देश्य प्रतिकूल परिस्थितियों से उबरने की क्षमता मजबूत करना है। ताकि कोई भी प्रतिद्वंद्वी, संकट या व्यवधान अमरीका के प्रमुख हितों को प्रभावित न कर सके।
 
इस रणनीति में राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, सार्वजनिक स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह रणनीति भविष्य में भी अमरीका की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद करेगी।