जून 21, 2026 8:17 अपराह्न

printer

अफगानिस्तान के पूर्वी परवान प्रांत में एक वाहन पलटने से 5 यात्रियों की मृत्‍यु

अफगानिस्तान के पूर्वी परवान प्रांत में एक वाहन पलटने से 5 यात्रियों की मृत्‍यु हो गई और सात अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता फजुल रहीम मुस्केन्यार ने बताया कि यह दुर्घटना कोही सफ़ी जिले के मंडीकोल इलाके में हुई, जब वाहन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया। घायलों को इलाज के लिए काबुल के अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई और जानकारी जारी नहीं की गई है।