May 31, 2026 11:19 AM

views 29

आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत 

आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम जिले के गजुवाका क्षेत्र में श्रीनगर के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो महिलाएं और चालक शामिल हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब राज्य परिवहन निगम की बस एक लॉरी से टकरा गई।    आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री एम. रामप्रसाद रेड्डी ने इस घटना पर गहरा ...

May 31, 2026 1:58 PM

views 46

दिल्ली में व्यावसायिक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास कल शाम एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के अनुसार, 11 पीड़ितों को जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया और पांच मरीजों की हालत ...

May 31, 2026 11:09 AM

views 42

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्‍कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्‍कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और देश की सांस्कृतिक गौरव के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा-स्रोत बने रहेंगे।

May 31, 2026 10:59 AM

views 54

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने न्यूज़ीलैंड और सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों से बातचीत की

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज सिंगापुर में आईआईएसएस शांगरी-ला डायलॉग के दौरान, न्यूज़ीलैंड के रक्षा मंत्री क्रिस पेंक और सिंगापुर के रक्षा मंत्री चान चुन सिंग के साथ बातचीत की। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस बातचीत मुख्य रूप से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मज़बूत करने, समुद्री सहयोग...

May 31, 2026 10:22 AM

views 24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि पूरा देश लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मेधा, करुणा और जन कल्याण के प्रति अटूट समर्पण के लिए उन्हें आदर और सम्मान के साथ याद करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अहि...

May 31, 2026 11:31 AM

views 74

सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को दिया गया ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’

नव-नियुक्त प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष (सीडीएस) लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को आज नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक लॉन्स में 'गार्ड ऑफ़ ऑनर' दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।   सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि नवाचार के समावेश से सैन्य क्षमताओं क...

May 31, 2026 10:10 AM

views 37

आईएईए ने यूक्रेन के परमाणु बिजली संयंत्र में टर्बाइन बिल्डिंग पर ड्रोन हमले की खबर पर चिंता प्रकट की

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने यूक्रेन के ज़ापोरिज़िया परमाणु बिजली संयंत्र में टर्बाइन बिल्डिंग पर ड्रोन हमले की खबर के बाद चिंता प्रकट की है। आईएईए ने बताया कि टर्बाइन बिल्डिंग पर ड्रोन हमले से उसकी दीवार में छेद हो गया। आईएईए की टीम ने नुकसान का जायज़ा लेन...

May 31, 2026 10:02 AM

views 49

सरकार ने इंडिया पोस्ट द्वारा मुफ्त उपहार या इनाम दिये जाने की अफवाह का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो का खंडन किया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट 'डाक सेवा गिफ़्ट्स' योजना के तहत उपहार या इनाम दे रहा है। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा कि यह वीडियो फ़र्ज़ी है। इंडिया पोस्ट का ऐसी किसी भी 'डाक सेवा गिफ़्ट्स' ऑफ़र...

May 31, 2026 9:56 AM

views 246

केरलम के छह जिलों में आज वर्षा का येलो अलर्ट

केरलम में आज छह जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले चार दिन कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। मॉनसून ने अभी आधिकारिक रूप से राज्‍य में दस्‍तक नहीं दी है। आज सुबह राज्‍य के उत्‍तरी भागों में हल्‍की वर्षा हुई, लेकिन दक्षिणी जिलों में सुबह सात बजे से पां...

May 31, 2026 9:52 AM

views 33

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज केरलम के दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन एक दिवसीय दौरे पर आज केरलम पहुंचेंगे। वे कोट्टयम में मलयालम दैनिक दीपिका के 140वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। उपराष्ट्रपति कण्‍णूर में राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर राज्य में ...