दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास कल शाम एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के अनुसार, 11 पीड़ितों को जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया और पांच मरीजों की हालत स्थिर है। शेष तीन को इलाज़ के बाद घर भेज दिया गया है।
घटना के सिलसिले में मेहरौली थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज घटना-स्थल पर जाकर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। कहा है कि अनधिकृत निर्माण के दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।