मई 31, 2026 10:59 पूर्वाह्न

printer

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने न्यूज़ीलैंड और सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों से बातचीत की

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज सिंगापुर में आईआईएसएस शांगरी-ला डायलॉग के दौरान, न्यूज़ीलैंड के रक्षा मंत्री क्रिस पेंक और सिंगापुर के रक्षा मंत्री चान चुन सिंग के साथ बातचीत की। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस बातचीत मुख्य रूप से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मज़बूत करने, समुद्री सहयोग को बढ़ाने, सूचना-साझा करने के तरीकों को बेहतर बनाने तथा सुरक्षित, स्थिर और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साझा प्रतिबद्धता को दोहराने पर केंद्रित रही।