मई 31, 2026 11:19 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत 

आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम जिले के गजुवाका क्षेत्र में श्रीनगर के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो महिलाएं और चालक शामिल हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब राज्य परिवहन निगम की बस एक लॉरी से टकरा गई। 
 
आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री एम. रामप्रसाद रेड्डी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों का सर्वोत्तम उपचार करने के निर्देश दिए हैं। श्री रेड्डी ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया है।