सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो का खंडन किया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट ‘डाक सेवा गिफ़्ट्स’ योजना के तहत उपहार या इनाम दे रहा है। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा कि यह वीडियो फ़र्ज़ी है। इंडिया पोस्ट का ऐसी किसी भी ‘डाक सेवा गिफ़्ट्स’ ऑफ़र, इनाम योजना या लकी ड्रॉ से कोई लेना-देना नहीं है। पीआईबी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक या वेबपेज पर क्लिक न करें। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी निजी जानकारी, जैसे बैंक डिटेल्स, ओटीपी या आधार नंबर, कभी भी किसी के साथ साझा न करें।
News On AIR | मई 31, 2026 10:02 पूर्वाह्न
सरकार ने इंडिया पोस्ट द्वारा मुफ्त उपहार या इनाम दिये जाने की अफवाह का खंडन किया