मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। अगले तीन दिन तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में मूसलाधार वर्षा हो सकती है। असम, मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिमालय से सटे इलाक़ों और तेलंगाना में आज भारी वर्षा की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, राजस्थान, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी आज ऐसी ही स्थिति रह सकती है। पूर्वी मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तरप्रदेश और विदर्भ में कल तक लू चलने का अनुमान है।
News On AIR | जून 24, 2026 11:20 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मानसून पहुंचने का अनुमान जताया