मई 31, 2026 10:22 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि पूरा देश लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मेधा, करुणा और जन कल्याण के प्रति अटूट समर्पण के लिए उन्हें आदर और सम्मान के साथ याद करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन सुशासन, देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का अनुकरणीय आदर्श है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने सदैव साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया। श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि अहिल्याबाई ने देशभर में पवित्र मंदिरों और तीर्थ स्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने तक, अद्वितीय योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सुदृढ़ किया, तथा समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी निष्ठा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।