May 29, 2026 9:16 PM

views 36

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली “स्काईकास्ट सिस्टम” सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत की पहली “स्काईकास्ट सिस्टम” सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे भारतीय विमानन क्षेत्र में एक नए दौर की शुरुआत बताया।     डॉ. सिंह ने कहा कि दुनिया में अब तक केवल 18 ऐसे आधुनिक सिस्टम मौजूद हैं और भारत इस...

May 29, 2026 9:18 PM

views 31

गिर जंगल और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है: गुजरात के वन मंत्री

गुजरात के वन और पर्यावरण मंत्री अर्जुन मोधवाडिया ने कहा है कि गिर जंगल और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पिछले एक सप्ताह में आठ शेर शावकों की संदिग्ध मौत के बाद सरकार लगातार निगरानी रख रही है। श्री अर्जुन मोधवाडिया ने गांधीनगर में मीडिया को बताया कि पिछले दो दिन में किसी नए ...

May 29, 2026 9:06 PM

views 18

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य हासिल करने के लिए युवाओं को सही दिशा और अवसर देना आवश्‍यक है: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य  हासिल करने के लिए युवाओं को सही दिशा और अवसर देना आवश्‍यक है। श्री मांडविया भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलॉग में दो दिन के ‘चिंतन शिविर-पूर्वोत्तर’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्...

May 29, 2026 9:02 PM

views 16

कल से मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी कम होने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी में कमी आई है और कल से मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में भी गर्मी कम होने की संभावना है। आज से 31 मई तक देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में गरज के साथ आंधी-वर्षा का अनुमान है। तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल भीषण ...

May 29, 2026 9:04 PM

views 38

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रौद्योगिकी और नागरिक भागीदारी सहित चार स्तरीय सुरक्षा उपायों के साथ सीमा प्रबंधन में बड़े बदलाव की घोषणा की

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीमाओं को सुरक्षित करना और अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाना राष्‍ट्र की जनसांख्यिकी सुरक्षा के लिए महत्‍वपूर्ण है। वे आज गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर महत्‍वपूर्ण जी-7 और जी-13 सीमा चौकियों के उद्घाटन के बाद सैनिकों और उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। गृह म...

May 29, 2026 9:05 PM

views 53

सरकार ने किसानों को बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 1 लाख 74 हजार क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार स्थापित किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को पर्याप्‍त बीज उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख 74 हजार क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार स्थापित किया गया है। श्री चौहान ने नई दिल्ली में खरीफ अभियान 2026 के लिए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के दूसरे दिन मीडिया को बताया कि अब तक 9 लाख 76 हजार किसान पहचा...

May 29, 2026 9:15 PM

views 34

म्यांमा के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग कल भारत पहुंचेंगे, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

म्यांमा के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग कल से तीन जून तक भारत यात्रा पर आ रहे हैं। आज नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और म्यांमा के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय वार्ता में आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा ह...

May 29, 2026 8:48 PM

views 18

अमरीका और ईरान साठ दिन के अस्थायी समझौता ज्ञापन की कर रहे हैं समीक्षा

अमरीका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष राजनयिक वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। दोनों पक्ष मौजूदा युद्धविराम बढ़ाने और होर्मुज जल डमरूमध्य फिर से खोलने के लिए साठ दिन के अस्थायी समझौता ज्ञापन की समीक्षा कर रहे हैं। अमरीका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने पुष्टि की है कि वार्ताकार प्रारंभिक समझौते के बहुत...

May 29, 2026 8:11 PM

views 22

पीआरएस की सेवाएं 1 जून को एक घंटे के लिए रहेंगी बंद

दिल्‍ली यात्री आरक्षण प्रणाली-पीआरएस की सेवाएं 1 जून को रात 12:15 से 1:15 तक एक घंटे के लिए बंद रहेंगी। उत्तर रेलवे ने बताया कि यह नियमित सिस्टम अपडेट तथा रख-रखाव का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रेलवे आरक्षण सेवाओं के बेहतर प्रदर्शन, तेज़ प्रोसेसिंग और बेहतर विश्वसनीयता को सुनिश्चित करना है। रेलवे न...

May 29, 2026 7:29 PM

views 36

सीबीएसई का पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटी पोर्टल 1 जून से होगा सक्रिय

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा है कि पोस्‍ट रिजल्‍ट एक्टिविटी पोर्टल सोमवार 1 जून से सक्रिय हो जायेगा। आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के सत्‍यापन और पुनर्मूल्‍यांकन की पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यह पोर्टल शुरू किया जा रहा है। इससे मूल्‍यांकन क...