दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली-पीआरएस की सेवाएं 1 जून को रात 12:15 से 1:15 तक एक घंटे के लिए बंद रहेंगी। उत्तर रेलवे ने बताया कि यह नियमित सिस्टम अपडेट तथा रख-रखाव का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रेलवे आरक्षण सेवाओं के बेहतर प्रदर्शन, तेज़ प्रोसेसिंग और बेहतर विश्वसनीयता को सुनिश्चित करना है। रेलवे ने बताया कि सिस्टम अपडेशन के बाद पीआरएस की सेवाएं पुन: उपलब्ध होंगी।
News On AIR | मई 29, 2026 8:11 अपराह्न
पीआरएस की सेवाएं 1 जून को एक घंटे के लिए रहेंगी बंद