केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा है कि पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटी पोर्टल सोमवार 1 जून से सक्रिय हो जायेगा। आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यह पोर्टल शुरू किया जा रहा है। इससे मूल्यांकन का सर्वोच्च मानदंड स्थापित होगा।
बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थी किसी भी जानकारी के लिए सीबीएसई की टेली परामर्श हेल्पलाइन 1800 11 8004 और resultcbse2026@cbseshiksha.in. पर सम्पर्क कर सकते हैं।