मई 29, 2026 9:16 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली “स्काईकास्ट सिस्टम” सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत की पहली “स्काईकास्ट सिस्टम” सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे भारतीय विमानन क्षेत्र में एक नए दौर की शुरुआत बताया।

    डॉ. सिंह ने कहा कि दुनिया में अब तक केवल 18 ऐसे आधुनिक सिस्टम मौजूद हैं और भारत इसे स्थापित करने वाला दुनिया का 19वां देश बन गया है। यह एक उन्नत मौसम निगरानी प्रणाली है, जो विमानन क्षेत्र के लिए मौसम की सटीक जानकारी देगी।

    उन्होंने बताया कि ये सुविधा नोएडा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर भी स्थापित की जाएगी और बाद में इसे देश के अन्य हवाई अड्डों तक बढ़ाया जाएगा।