अमरीका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष राजनयिक वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। दोनों पक्ष मौजूदा युद्धविराम बढ़ाने और होर्मुज जल डमरूमध्य फिर से खोलने के लिए साठ दिन के अस्थायी समझौता ज्ञापन की समीक्षा कर रहे हैं। अमरीका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने पुष्टि की है कि वार्ताकार प्रारंभिक समझौते के बहुत करीब हैं, हालांकि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की अंतिम स्वीकृति अभी बाकी है।
इस बीच, ईरान की सरकारी मीडिया का कहना है कि अभी तक किसी समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इस राजनयिक प्रयास को क्षेत्रीय मध्यस्थता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसमें अमरीका और कतर के बीच हाल ही में हुई सीधी बातचीत भी शामिल है।
अमरीका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने संभावित समझौते की जटिलताओं को स्वीकार करते हुए कहा है कि तकनीकी रूप से युद्धविराम अब भी लागू है।
स्वीडन में चल रहे नेटो शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमरीका अभी भी मध्यस्थों की सुझाई गई नवीनतम शर्तों पर ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है और स्थिति में मामूली प्रगति भी दिख रही है।