मई 29, 2026 9:06 अपराह्न

printer

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य हासिल करने के लिए युवाओं को सही दिशा और अवसर देना आवश्‍यक है: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य  हासिल करने के लिए युवाओं को सही दिशा और अवसर देना आवश्‍यक है।

श्री मांडविया भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलॉग में दो दिन के ‘चिंतन शिविर-पूर्वोत्तर’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय विकास एजेंडे से जोड़ना और सामूहिक विचार-विमर्श के जरिए नई योजनाएं तैयार करना है।

इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्य और खेल राज्‍य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में सक्रिय युवा क्लब और खेल गतिविधियां युवाओं को नशे की लत से दूर रखने में मदद कर सकती हैं।