नवम्बर 25, 2026 7:28 अपराह्न

printer

दिल्ली यातायात पुलिस आईआईटीएफ-2026 में लोगों को यातायात नियमों के प्रति कर रही जागरूक

भारत मंडपम में चल रहे आईआईटीएफ- 2026 में दिल्ली यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी टीम द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हॉल नंबर 7-ए में बनाए गए रोड सेफ्टी पवेलियन में आगंतुकों ने रोड सेफ्टी सांप-सीढ़ी, ट्रैफिक सिग्नल के प्रदर्शन, रोड साइन प्रश्‍नोत्‍तरी और राइडिंग ट्रेनर पर अभ्यास जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा से जुड़ा साहित्य वितरित किया गया तथा सेल्फी पॉइंट और प्रतिज्ञा बोर्ड के माध्यम से भी लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।