सितम्बर 30, 2026 7:30 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र को नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने कहा है कि युवाओं के नेतृत्व में किए जा रहे अनुसंधान और राज्य के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम से महाराष्ट्र नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर सकता है। मुंबई के राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र में आयोजित ‘द गवर्नेंस चैलेंज’ के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए श्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में तीस हजार से अधिक स्टार्टअप हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का पहला समर्पित स्टार्टअप इनक्यूबेटर एम-हब विकसित किया जा रहा है। नवी मुंबई में 300 एकड़ भूमि पर एआई और उन्नत प्रौद्योगिकियों पर आधारित एक इनोवेशन सिटी भी विकसित की जाएगी।