अरुणाचल प्रदेश में आज विभिन्न विवेकानंद केंद्र विद्यालयों में ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ मनाया गया। यह दिवस शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक संबोधन की स्मृति में आयोजित किया गया। राज्य के विभिन्न विवेकानंद केंद्र विद्यालयों में उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के सार्वभौमिक बंधुत्व, सेवा, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में समर्पित भागीदारी के संदेश को याद किया।
News On AIR | सितम्बर 11, 2026 8:46 अपराह्न
अरुणाचल प्रदेश के विवेकानंद केंद्र विद्यालयों में मनाया गया ‘विश्व बंधुत्व दिवस’