अगस्त 22, 2026 7:43 अपराह्न

printer

छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस कार्रवाई और महिला अपराधों की जांच पर कार्यशाला आयोजित

छत्रपति संभाजीनगर में आज लैंगिक संवेदनशील तरीके से पुलिस कार्रवाई और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की प्रभावी जांच पर विशेष पुलिस प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
 
इसका आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग-एनसीडब्ल्यू, महाराष्ट्र के महिला और बाल अपराध निवारण विभाग और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस आयुक्त कार्यालय ने संयुक्त रूप से किया।
 
कार्यशाला को संबोधित करते हुए एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए लैंगिक संवेदनशील तरीके से पुलिस कार्रवाई बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के भरोसे का प्रतीक है और पीड़ितों का न्याय व्यवस्था में विश्वास बढ़ाने के लिए उनके प्रति संवेदनशील रवैया अपनाना आवश्यक है।