मई 20, 2026 7:09 अपराह्न

printer

WHO ने कहा, कांगो और यूगांडा में इबोला वायरस के प्रसार का जोखिम क्षेत्रीय स्‍तर पर अधिक

विश्‍व स्‍वस्‍थ्‍य संगठन ने आज कहा कि कांगो और यूगांडा में इबोला वायरस के प्रसार का जोखिम राष्‍ट्रीय और क्षेत्रीय स्‍तरों पर बहुत अधिक लेकिन वैश्विक स्‍तर पर कम है। संगठन ने इबोला वायरस के प्रसार को अंतरराष्‍ट्रीय चिंताओं का सार्वजनि‍क स्‍वास्‍थ्‍य आपातकाल घोषित किया है। इसे नियंत्रित करने के लिए समन्‍वित प्रयास की आवश्‍यकता है।

विश्‍व  स्‍वासथ्‍य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि कांगो के उत्‍तरी प्रांतों इतूरी और उत्‍तर किवू में अब तक 51 मामलों और यूगांडा में 2 मामलों की पुष्टि हुई है। उन्‍होंने कहा कि संदिग्‍ध मामलों और मृत्‍यु की संख्‍या लगभग 600 है।

कांगो में संगठन की टीम के प्रमुख के पहुंचने के कारण जोखिम मूल्‍यांकन में कहा गया है कि इस वायरस का प्रसार और दो महीने तक रह सकता है। इस वायरस के कारण 134 संदिग्‍ध मृत्‍यु हो चुकी है। इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए सहायता प्रयास बढा दिए गए है।