अक्टूबर 4, 2026 9:28 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, जबरन धर्मांतरण को प्रतिबंधित करने के लिए कदम उठा रही है सरकार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य सरकार जबरन धर्मांतरण को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस भूमि पर किसी भी प्रकार की अनुचित और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के नेता अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर आज कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राष्ट्रविरोधी ताकतें पूरे देश में सक्रिय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली राज्य सरकार ने बार-बार हिंदू संस्कृति का अपमान किया गया।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ऐसी नीतियों के कारण राज्य की जनता ने पिछली सरकार को नकार दिया था। उन्होंने कहा कि जहां पिछली सरकार ने कथित तौर पर हिंदू समाज को जातिगत आधार पर विभाजित करने का प्रयास किया था, वहीं वर्तमान सरकार लोगों को एकजुट करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्व हिंदू परिषद के पूर्वी क्षेत्र के सचिव अमिया सरकार और स्वामी निर्गुणानंद महाराज सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।