जून 22, 2026 12:37 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: जल्‍दाबाड़ी सड़क दुर्घटना में दो और घायलों की मृत्‍यु, मृतकों की संख्‍या बढ़कर छह

पश्चिम बंगाल में राष्‍ट्रीय राजमार्ग-27 पर जलपाईगुड़ी के जल्‍दाबाड़ी में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो और घायलों की मृत्‍यु होने के बाद मृतकों की संख्‍या बढ़कर छह हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्‍चा शामिल है। 25 घायल यात्रियों का ईलाज जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में चल रहा है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 32 यात्रियों वाली उत्‍तर बंगाल राज्‍य परिवहन निगम की एक बस को पीछे से आ रही स्‍टेशनरी ट्रक ने टक्‍कर मार दी। पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारी और स्‍थानीय निवासियों ने तुरंत बचाव और राहत अभियान शुरू किया।

राज्‍य के परिवहन मंत्री आनंदमय बर्मन ने दुर्घटनास्‍थल और अस्‍पताल का दौरा किया। उन्‍होंने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह समर्थन और घायलों को सभी संभावित चिकित्‍सा सहायता सुनिश्चित की। पर्यटन मंत्री डॉ. शंकर घोष ने भी घायलों से मुलाकात की। मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और दो मंत्रियों ने मृतकों के प्रति दुख व्यक्‍त किया और घायलों के तीव्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की।