प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से उज्बेकिस्तान की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शफ़कत मिर्ज़ियोयेफ के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री ताशकंद पहुंचेंगे। यह प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अपनी यात्रा के दौरान श्री मोदी भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेफ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।