पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला के दो व्यक्तियों को कल अदालत ने पाकिस्तानी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी शेख मुरसलीन और गौतम खारा को पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष कार्य बल ने गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी गौतम खारा की मोबाइल सिम कार्ड की दुकान है, जहां वह ग्राहकों की जानकारी का इस्तेमाल करके सिम कार्ड को पहले से सक्रिय करता था, और दूसरा आरोपी मुरसलीन उन सिम कार्ड नंबरों को आईएसआई को भेजता था। पुलिस ने उनके पास से कई सिम कार्ड और कुछ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उन्हें आज कोलकाता लाया गया है।