अगस्त 29, 2026 7:58 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल सरकार ने नेपाल में लापता राज्य के लोगों की तलाश के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने की अनुमति मांगी

पश्चिम बंगाल सरकार ने विदेश मंत्रालय से नेपाल में आई बाढ़ में लापता राज्य के लोगों की तलाश के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की अनुमति मांगी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अनुमति मिलते ही एक प्रतिनिधिमंडल काठमांडू भेजा जाएगा। इसमें राज्य के एक मंत्री, एक विधायक, महानिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शमिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कल शाम भवानी भवन में लापता लोगों के परिवारों के साथ वर्चुअल बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के 37 लोगों के लापता होने की आधिकारिक सूचना मिली है।