मई 15, 2026 2:08 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए रथेंद्र बसु

पश्चिम बंगाल विधानसभा में रथेंद्र बसु निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। श्री बसु कूच बिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि हैं। कार्यवाहक अध्यक्ष तापस रॉय की देखरेख में आज सुबह चुनाव संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने औपचारिक रूप से श्री बसु के नाम का प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनि मत से उनके नाम की पुष्टि की।

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित नहीं थे, लेकिन बाद में सत्र में शामिल हुए। सर्वसम्मति से हुए समर्थन के बाद, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और विपक्ष के नेता शोवन्देब चट्टोपाध्याय रथेंद्र बसु को अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए।