सितम्बर 24, 2026 11:16 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना, कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान

पश्चिम बंगाल के ज़्यादातर हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम में मूसलाधार बारिश हो सकती है। कोलकाता और कई दक्षिणी ज़िलों, जिनमें उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, बांकुरा, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में भी तेज बारिश की उम्मीद है। उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में तेज बारिश हो सकती है, जबकि कलिम्पोंग, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। दक्षिण 24 परगना और पूर्वी व पश्चिमी मिदनापुर के तटीय ज़िलों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे कल तक समुद्र में न जाएं।